बागपत: मॉलीवुड के निर्माता निर्देशक की गोली मारकर हत्या, युवक ने लिया 20 साल पुराना बदला

Recommended Video

      मॉलीवुड के निर्माता निर्देशक की गोली मारकर हत्या, युवक ले लिया 20 साल पुराना बदला

      बागपत। यूपी के बागपत में मॉलीवुड के निर्माता निर्देशक की हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह के समय नलकूप की चाभी लेने घर जाते समय कार सवार बदमाश ने संसार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी और मोके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि 20 साल पहले संसार सिंह के भतीजे ने युवक के पिता की हत्या की थी, इसी का बदला लेने के लिए हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

      mollywood films director shot dead in bagpat


      गोली मारकर फरार हुआ युवक

      मामला रमाला थाना क्षेत्र के जिमाना गांव का है, जहां पर मॉलीवुड के फिल्म निर्माता और निर्देशक का पैतृक गांव है। सोमवार सुबह संसार सिंह जब नलकूप की चाभी लेने जा रहे तभी गांव के रहने वाले युवक ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। बता दें, संसार सिंह आधा दर्जन फिल्मों में निर्देशन के साथ-साथ अभिनय भी कर चुके हैं। वह अपने गांव में ही रह रहे थे।

      mollywood films director shot dead in bagpat

      क्या कहती है पुलिस

      एसपी रणविजय सिंह ने बताया कि संसार सिंह पिछले तीन महीने से अपने गांव में थी। जिस युवक ने उन्हें गोली मारी है, करीब 20 साल पहले उसके पिता की हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि युवक ने बदला लेने के लिए गोली मारी है। केस दर्ज लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+