बागपत: धर्म परिवर्तन कराकर युवती से शादी करने वाला तीन बच्चों का बाप गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में थाना बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव से करीब 4 महीने से मुस्लिम युवक द्वारा अगवाकर ले जाई गई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी मुस्लिम युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जाहिद ने बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। वहीं, अभी तक उसका पहली पत्नी से भी अभी तक तलाक नहीं हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है।

man arrested for marrying girl after conversion in baghpat

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, थाना बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव से 21 जून 2020 को एक हिंदू समाज की युवती को बागपत के ही थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के लुहारा गांव का रहने वाला जाहिद नाम का युवक भगाकर ले गया था। परिजनों ने थाने में जाहिद के खिलाफ अगवाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, बालैनी पुलिस ने 4 महीने से अगवा युवती को बरामद करते हुए आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन बच्चों का बाप है आरोपी

जाहिद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि चार महीने पहले वो हरियाखेड़ा से युवती को लेकर गया था, जहां उसका पहले धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर दोनों ने हाईकोर्ट जाकर शादी कर ली। इतना ही नहीं जाहिद ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है। इतना ही नहीं उसका पत्नी से अभी तक तलाक नहीं हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+