बीवी की हत्या कर पति ने खुद को भी गोली से उड़ाया, मौत
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गुरुवार की सुबह एक मानसिक रूप से परेशान शख्स ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, मामला बिनौली थाना क्षेत्र के धनोरा सिल्वर गांव का है। बता दें कि राजेश सिंह गांव में ही हेयर सैलून के दुकान करता था। राजेश पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहता था। गुरुवार सुबह को भी दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इस पर राजेश सिंह तमंचा लेकर आया और पत्नी पुष्पा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सिरफिरे पति ने इसके बाद तमंचा खुद की कनपटी पर लगाया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना से इलाक में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने डायल 100 को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास पड़ा तमंचा बरामद कर पति पत्नी के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार पारिवारिक कलह के कारण हत्या व आत्महत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications