पत्नी की हत्या करने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान पहुंचा पति, पुलिस के पहुंचते ही ....

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया और फिर किसी को भनक ना लगे इस लिए शव को श्मशान ले जाकर अंतिम संस्कार करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। वहीं, आरोपी पति पुलिस को चकमा देककर मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस फरार हुए पति की तलाश कर रही है। साथ ही हत्या के कारणों का पता लगाने में भी जुटी थी।

Husband killed his wife in Baghpat

जानकारी के मुताबिक, मामला बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र का है। यहां सिनोली गांव में मंगलवार की देर शाम संजीव कुमार ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी गुड़िया की गोली मारकर हत्या कर दी और अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था। लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर छपरौली थाने के थानाध्यक्ष फोर्स के साथ श्मशान घाट पहुंचे गए तो संजीव फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीण हत्या का कारण नहीं बता पाए।

पुलिस अधिकरियों के मुताबिक, गुड़िया की दो शादियां पहले भी हो चुकी थीं। गुड़िया की यह संजीव से तीसरी शादी थी। वही संजीव की भी यह दूसरी शादी थी। लेकिन दोनों में अक्सर विवाद रहता था। हालांकि संजीव ने अपनी पत्नी गुड़िया की हत्या क्यों की, अभी इन कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल गुड़िया के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+