Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खेत में काम कर रहे परिवार के 4 लोगों के साथ हुआ भयानक हादसा, कुदरत ने छीन ली बेटी की जिंदगी

Baghpat news, बागपत। यूपी के बागपत में हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसानों की फसलों में काफी नुकसान हुआ है तो वहीं बारिश ओर ओलावृष्टि के दौरान खेतों में गेहूं की कटाई करने पहुंचे एक ही परिवार के चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई जिसमें एक लड़की की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर पहुंचे जिले के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की बात कह रहे हैं।

girl dies and family injured after lightning strucks down

ये घटना बागपत जिले के किशनपुर बिराल गांव की है। जहां आकाशीय बिजली की चपेट में एक ही परिवार के चार लोग आ गए जिसमें एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय शाहिना पुत्री गफ्फूर, उसकी मां कुरेशा व रुखसाना पत्नी मोमिन गांव के ही पूर्व प्रधान सहेन्द्र सिंह के खेत में गेंहू काट रहे थे। दोपहर के समय मौसम खराब होने से आकाशीय बिजली उन तीनों पर गिर गयी जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों घायलों को बड़ौत नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उपचार के दौरान शाहिना ने दम तोड़ दिया। अन्य तीनों घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही डीएम बागपत के आदेश पर एसडीएम बड़ौत भी मौके पर पहुंचे गए और अस्पताल में पीड़ित परिवार के लोगों से जानकारी की। फिलहाल पीड़ित परिवार में शाहिना की मौत से कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस पूरे मामले पर एसडीएम बड़ौत गुलशन कुमार का कहना है कि वे इस मामले की रिपोर्ट शासन को भेजेंगे ओर पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत सहायता भी दिलाई जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+