कृषि बिल के विरोध में नारेबाजी कर रहे यूपी के पूर्व मंत्री बेहोश होकर जमीन पर गिरे, अस्पताल ले जाया गया

बागपत। केंद्र सरकार के तीन कृषि बिल के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों के समर्थन में राजनीतिक पार्टियां भी प्रदर्शन कर रही हैं। बागपत में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जिस दौरान पुलिस ने उनको रोका। सपा कार्यकर्ताओं के साथ दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री हाजी तराबुद्दीन भी थे जो नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस के साथ सपा कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की शुरू हुई। नारेबाजी करते हुए पूर्व मंत्री बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Former minister of UP fainted during farmers protest

बागपत में सपा कार्यकर्ता किसान आंदोलन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने के लिए जिला मुख्यालय की तरफ जा रहे थे कि पुलिस ने उनको रोका। पुलिस के साथ नोंकझोंक और धक्कामुक्की शुरू हुई, इस दौरान सपा कार्यकर्ता जोर-जोर से नारे लगाते रहे। पूर्व मंत्री हाजी तराबुद्दीन भी नारेबाजी कर रहे थे कि उनकी हालत बिगड़ गई। जमीन पर गिरे पूर्व मंत्री को देखकर कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। कार्यकर्ता तुरंत पूर्व मंत्री को अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।

Former minister of UP fainted during farmers protest

बागपत जनपद में ही सपा कार्यकर्ता किसान यात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने यूपी की महिला पुलिस पर अभद्र टिप्पणी कर दी जिसके बाद वहां मौजूद महिला दरोगा सपा कार्यकर्ताओं से भिड़ गईं। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को पीछे धकेलते हुए किसान यात्रा निकालने से रोक दिया। इसका विरोध सपा कार्यकर्ताओं ने किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Former minister of UP fainted during farmers protest

अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन पर कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भाजपा ने किया था, इतने साल गुजर गए कुछ नहीं हुआ। यदि हुआ होता तो किसान नाराज होकर धरना प्रदर्शन नहीं कर रहा होता। कहा कि यूपी में विकास कार्य ठप है, गन्ने के बकाये का भुगतान नहीं हो रहा है। बिजली और डीजल महंगे हो गए हैं। सपा यही चाहती है कि किसानों को सरकार ऐसी एमएसपी दे कि उनकी आय दोगुनी हो जाय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+