मतदाताओं का फूलों की पंखुड़ियों संग ढोल नगाड़ों से हो रहा स्वागत, देखें वीडियो
Baghpat News, बागपत। 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 11 अप्रैल यानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के आठ लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। वहीं, मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह सात बजे से पहले ही कई पोलिंग बूथ पर लोग कतारों में खड़े दिखे। हर कोई पहला वोटर बनना चाहता है। मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, नोएडा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर में सुबह-सुबह ही लोग लाइन में लग गए हैं।

बागपत में ढोल बजाकर किया स्वागत
बागपत संसदीय सीट पर मतदाताओं का अलग अंदाज में स्वागत किया गया। मतदान के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए कुछ खास इंतजाम किये गए हैं। आपको बता दें कि बागपत के बड़ौत में मतदान केंद्र संख्या 126 पर मतदाताओं के स्वागत के लिए फूलों की पंखुड़ियों की बौछार की जा रही है। इसके साथ ही मतदाताओं का पोलिंग सेंटर पर ढोल बजाकर स्वागत किया जा रहा है।
#WATCH Flower petals being showered and 'Dhol' being played to welcome voters at polling booth number 126 in Baraut, Baghpat. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/UEvBcihB0B
— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2019
27 लाख युवा करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि 8 लोकसभा सीटों में लगभग 1 करोड़ 52 लाख मतदाता हैं, इनमे 8327469 पुरुष और 6939761 महिला मतदाता हैं। 826 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। पहले चरण में 273032 युवा मतदाता हैं जो पहली बार वोट डालेंगे। गाजियाबाद में सबसे अधिक 2726132 मतदाता और बागपत में सबसे कम 1605254 मतदाता हैं।
-
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
Asha Bhosle: 'हर चीज का मजाक', सोनिया गांधी ने सिंगर के निधन पर लिखा पत्र लेकिन कर बैठीं बड़ी गलती, भड़के लोग -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications