बागपत में दिखीं तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर, फेमस शूटर दादी पर बन रही फिल्म की शूटिंग

Bagpat news, बागपत। यूपी के बागपत में फिल्म निर्देशक तुषार हीरानंदानी की फिल्म 'सांड की आंख' की शूटिंग चल रही है। जौहड़ी गांव में सेट लगाया गया है। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग निशानेबाज दादी चंद्रो और प्रकाशी का किरदार निभा रही हैं। बता दें, फिल्म दादियों के संघर्ष भरी कहानी पर आधारित है।

समाज की बंदिशों को दरकिनार करते हुए सीखे निशानेबाजी के गुर

समाज की बंदिशों को दरकिनार करते हुए सीखे निशानेबाजी के गुर

खाप पंचायतों ओर महिलाओ को लेकर अपने अजीबो गरीब फरमानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छोटे से गांव जोहड़ी की रहने वाली और दुनिया की उम्रदराज महिला निशानेबाजों में शुमार दादी चंद्रो ओर प्रकाशी की संघर्ष भरी कहानी पर बनने जा रही फिल्म सांड की आंख की शूटिंग के लिए जोहड़ी गांव में सेट तैयार हो चुका है और वहां पर फ़िल्म की शूटिंग हो रही है। दादी चन्द्रों ओर प्रकाशी का किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री तापशी पन्नू ओर भूमि पेडनेकर गांव में पहुंच गईं और उन्होंने फ़िल्म के लिए शूटिंग भी की। हालांकि, इस दौरान फ़िल्म के कलाकार मीडिया से दूरी बनाते हुए दिखे। वहीं, जोहड़ी गांव में चल रही शूटिंग और कलाकारों को देखने के लिए आसपास के गांव के लोगों का जमावड़ा लग गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाया नाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाया नाम

सटीक निशाना साधते हुए कई मैडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी ओर आज जब दोनों 90 और 92 उम्र की हैं, तब उनके संघर्ष भरी कहानी पर फिल्म बनाई जा रही है।

रिवॉल्वर और शूटर दादी के नाम से जानी जाती हैं दादियां

रिवॉल्वर और शूटर दादी के नाम से जानी जाती हैं दादियां

दादियों का कहना है कि उन्हें बहुत खुशी की इतने वर्षों बाद अब उनका सपना पूरा होने जा रहा है। प्रकाशी को रिवॉल्वर दादी और चंद्रो को शूटर दादी के नाम से जाना जाता है। इन दोनों से प्रेरित होकर कई और महिलाएं भी इनके राइफल क्लब में शामिल हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+