अज़ब-गज़ब: यहां सूट बूट नहीं हेलमेट लगाकर काम करते हैं कर्मचारी और अफ़सर, वजह कर देगी हैरान

Employees Wearing Helmet In Office: यहां बाइक या स्कूटर नही बल्कि ऑफिस में लोग हेलमेट लगाकर घूमते और काम करते नज़र आएंगे। यकीनन आप इस पर विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

employees and officers work wearing helmets instead of suit in office baghpat video viral

बागपत का रोडवेज बस में हेलमेट लगाकर बस चलाते चालक का वीडियो तो आपने देखा होगा, जिसको लेकर अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया था। लेकिन इन दिनों बागपत का ही एक और वीडियो सुर्खियों में है, जहां विद्युत विभाग के दफ्तर में कर्मचारी और अफसर हेलमेट लगाकर ड्यूटी करते दिखाई दिए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं।
दफ़्तर में 'हेलमेट' लगाकर काम करते नज़र आए कर्मचारी
अक्सर हेलमेट का नाम सुनकर आपके जहन में किसी बाइक पर सफर करते शख्स की तस्वीरें नज़र आएगी। लेकिन यहां मामला कुछ उलटा है, क्योकि यहां बाइक या स्कूटर नही बल्कि ऑफिस में लोग हेलमेट लगाकर घूमते और काम करते नज़र आएंगे। यकीनन आप इस पर विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जहां विद्युत प्रशिक्षण शाला में काम करने वाले कर्मचारी और अफसर ड्यूटी के समय हेलमेट लगाकर काम करते नज़र आए हैं। जिसका वीडियो भी बक़ायदा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

'ख़तरे' में दिखी जान तब निकाला हेलमेट का समाधान

'ख़तरे' में दिखी जान तब निकाला हेलमेट का समाधान

विद्युत प्रशिक्षण शाला में हेलमेट पहनकर ड्यूटी करने के पीछे की वजह हैरान करने वाली हैं। आपको बता दें कि जब कर्मचारियों और अफसरों का हेलमेट पहने वीडियो वायरल हुआ तो इसके पीछे की वजह तलाशी गई। जिसमें पता चला कि प्रशिक्षणशाला की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। जिसके चलते छत का मलबा टूटकर गिरता है। जिसके कारण कई बार कर्मचारी घायल हो चुके हैं। ऐसे में कब किसके साथ हादसा हो जाए, यही डर कर्मचारी को सता रहा है। जिसके चलते ख़ुद को बचाने के लिए कर्मचारी हेलमेट लगाकर ड्यूटी करते हैं।

डर के चलते कई अफ़सर करा चुके तबादला

डर के चलते कई अफ़सर करा चुके तबादला

दरअसल बागपत जनपद में एक बात करे तो चार विद्युत प्रशिक्षण शाला हैं। जिनमें एक-एक खेकड़ा तो दो बड़ौत में स्तिथ हैं। इनमे कुल 45 लोग कार्यरत हैं, जिनमें अवर अभियंता, सहायक अभियंता, संविदा कर्मचारी व नोडल अधिकारी सहित बाबू शामिल हैं। लेकिन इन भवनों की हालत इतनी जर्जर हैं कि कभी भी मलबा गिर जाता है। जिसके कारण दो अधिकारी जिनमे अवर अभियंता व टीजी-2 अपना ट्रांसफर करा चुके हैं। कर्मचारियों के मुताबिक कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की जा चुकी हैं।

Recommended Video

    अजब-गजब: सेल्फीबाजों से परेशान होकर चाचा आइंगस्टाइन ने मुंडवाया सर, बालों से हुए थे मशहूर
    कर्मचारी के सिर हेलमेट देख, डीएम ने बैठाई जांच

    कर्मचारी के सिर हेलमेट देख, डीएम ने बैठाई जांच

    वहीं हेलमेट वाला वीडियो वायरल होने का संज्ञान लेते हुए डीएम बागपत राजकमल यादव ने पूरे मामलें की जांच कराने के आदेश दिए हैं। डीएम के मुताबिक यह मामला बेहद गंभीर हैं, जिसके चलते विद्युत विभाग के अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। इसके साथ ही विद्युत प्रशिक्षण शाला को जल्द ही कहीं और शिफ्ट किए जाने के आदेश भी दिए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+