अकरम ने अक्षय बनकर नर्स को प्रेमजाल में फंसाया, 7 महीने तक किया शारीरिक शोषण फिर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में लव जिहाद से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। नर्स ने एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर धर्म और अपनी शादी की बात छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने और 7 महीने तक उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। नर्स गर्भवती हो गई तो डॉक्टर ने उससे कहा कि पहले धर्म परिवर्तन करो, फिर शादी करूंगा। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए इंसाफ की मांग की है। इस मामले में एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर की पहली पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी डॉक्टर की तलाश में जुटी है।

अकरम ने अक्षय बनकर महिला को प्रेमजाल में फांसा

अकरम ने अक्षय बनकर महिला को प्रेमजाल में फांसा

खेकड़ा थाना इलाके में रहने वाली तलाकशुदा महिला बड़ौत के एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है। बुधवार को महिला पुलिस के पास पहुंची। महिला का आरोप है कि अस्‍पताल में कार्यरत डॉक्टर अकरम कुरैशी ने अपना नाम अक्षय बताकर उससे दोस्‍ती की थी। डॉक्‍टर ने खुद को तलाकशुदा बताकर उनके साथ शादी करने का वादा किया था। शादी का झांसा देकर वह पिछले 7 महीने से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिए। जब वह डॉक्टर से शादी की बात कहती तो वह मना कर देता और अश्‍लील वीडियो दिखा धमकाने लगा।

धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

पीड़िता के मुताबिक, वह गर्भवती हो गई और जब उसने यह बात डॉक्टर को बताई तो उसने गर्भपात करने का दबाव बनाया। गर्भपात कराने से इनकार करने पर उनके साथ मारपीट की गई। डॉक्टर ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने बताया कि वह मंगलवार को डॉक्‍टर के घर पहुंची तो उसकी पत्‍नी और भाई ने उसके साथ मारपीट की। यही नहीं उसके पेट पर लात मारकर उसके बच्चे को भी गिराने की कोशिश की। वह किसी तरह भाग कर चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता ने एसपी बागपत को लिखित शिकायत देते हुए कारवाई की गुहार लगाई। पीड़ि‍ता का आरोप है कि डॉक्‍टर ने उन्‍हें बंधक बनाकर यातनाएं भी दी हैं। आरोपी डॉक्‍टर शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप भी है।

पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी और भाई को किया गिरफ्तार

पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी और भाई को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि बड़ौत में एक नर्सिंग होम में काम करने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक सहकर्मी ने उसे शादी के बहाने शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उसने अपनी वैवाहिक स्थिति को छिपाया। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और भाई ने भी उसकी पिटाई की। आरोपी की पत्नी और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+