बागपत में नदी पर बने पुल की मरम्मत के लिए 'राहुल गांधी का मुखौटा' लेकर प्रदर्शन, जानें क्या है वजह?
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक नदी पर बने पुल की मरम्मत को लेकर रविवार को कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी का मुखौटा हाथ में लेकर सुबाष नामक एक व्यक्ति ने विरोध प्रदर्शन किया। उसने मांग की कि पुल की मरम्मत बहुत जरूरी है।
वहीं सुबाष द्वारा राहुल गांधी का मुखौटा हाथ में लेकर प्रदर्शन किए जाने के चलते वहां से गुजरने वाले लोग भी हैरान नजर आए। वहीं सुबाष द्वारा किए जा रहे अनोखा प्रदर्शन को देखकर लोागें ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सुबाष ने बताया कि जिस तरीके से बिहार में बीते दिनों लागतार पुल गिर रहे थे। ऐसे में अमरोहा में नदी पर बना यह पुल भी काफी जर्जर हो गया है और कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में जनता की रक्षा के लिए पुलकिी मरम्मत बहुत जरुरी है।
प्रदर्शन कर रहे सुभाष ने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द पुल की मरम्मत कराए या फिर वैकल्पिक व्यवस्था करे ताकि लोगों को परेशानी न हो। इतना ही नहीं सुभाष ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे ताकतवर नेताओं को बुलाकर इस मुद्दे को उठाने की मांग की है। और कहा, हमारी मांग है कि पुल की मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों की जान बच सके।
लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव
दरअसल सुभाष कश्यप मूल रूप से बागपत जिले के रहने वाले हैं। सुभाष कश्यप पूर्व सैनिक हैं, और बागपत जिले से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। बीते लोकसभा चुनाव में उन्होंने पीएम के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर सुर्खियां बटोरी थीं।
इससे पहले भी सुभाष कश्यप के प्रदर्शन करके सुर्खियां बटोर चुके हैं। एक बार दिन में सुभाष ने पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर और हाथ में लालटेन लेकर खस्ताहाल सड़क दिखाते हुए सरकार से सड़क निर्माण की मांग की थी।
रिपोर्टर:- मनुदेव उपाध्याय, बागपत












Click it and Unblock the Notifications