चौखट पर खड़ी थी बारात, ब्यूटी पार्लर से लापता हो गई दुल्हन

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में शादी से महज चंद घंटो पहले एक दुल्हन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। दुल्हन मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी और वापस नहीं लौटी। उधर, बारात चौखट पर खड़ी रही। युवती को लापता हुए 10 दिन हो चुके हैं और अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। परिजनों ने एक युवक और उसके तीन साथियों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

bride goes missing from beauty parlour in baghpat

7 दिसंबर को थी शादी, ब्यूटी पार्लर से लापता हुई दुल्हन

दरअसल, पूरी घटना शहर कोतवाली इलाके के अंर्तगत सिसाना गांव की है। बीते 7 दिसंबर को घर से ब्यूटी पार्लर के लिए निकली एक दुल्हन लापता हो गई थी, जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों के मुताबिक, युवती आईएएस की तैयारी कर रही थी। 7 दिसंबर को उसकी शादी थी, बारात चौखट पर थी और वह मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

परिजनों ने युवक और उसके तीन दोस्तों पर लगाया आरोप

परिजनों ने साहब सिंह उर्फ बिट्टू नाम के शख्स व उसके तीन दोस्तों पर युवती के अपहरण का आरोप लगाया है। जिसका मुकदमा भी कोतवाली में दर्ज कराया गया है। वहीं, परिजनों का कहना है कि पुलिस के डर व लोकलाज के चलते वह चुप थे, लेकिन अभी तक भी पुलिस युवती का पता नहीं लगा पाई है। वहीं, पुलिस अधिका​री के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+