Viral: बंदरों ने लड़के पर किया हमला तो हिंडन में लगा दी छलांग, लोग बनाते रहे मौत का Live Video

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला दुखद मामला सामने आया है। यहां एक युवक बंदरों के हमले से बचने के लिए हिंडन नदी में कूद गया और डूबने लगा। वहीं इस दौरान पास ही में पुल पर खड़े कुछ अन्य युवक उस डूबते लड़के का वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की। गोताखोर और एनडीआरएफ की टीमें युवक की तलाश में लगी हुई हैं।

बंदरों से बचने के लिए नदी में लगा दी छलांग
आपको बता दें कि ये घटना जनपद बागपत के थाना बालैनी क्षेत्र की है। जहां बीते शुक्रवार एक युवक पर कुछ बंदरों ने हमला कर दिया। युवक को तैरना न आने के बावजूद घबराया युवक बंदरों से बचने के लिए नदी में कूद गया। देखते ही देखते युवक पानी में डूबने लगा। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि युवक बचने के लिए छटपटा रहा है।

boy jumped into Hindon river in baghpat to escape monkey attack kept drowning people making video

वीडियो बनाते रहे लोग, डूबता रहा युवक
वहीं दूसरी ओर उसका वीडियो बना रहे युवक आपस में बात करते हुए कह रहे हैं, 'ये तो डूब गया, हमे तैरना नहीं आता, है कौन ये', वीडियो बना रहे युवकों में से के ये भी कहता है कि दीपक है ये दीपक। लेकिन किसी ने भी उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। उधर, अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चला है। गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीमों ने कई किलोमीटर तक छानबीन कर ली है और अभी भी तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+