बागपत: शराब पीने के बाद दो युवकों में चले चाकू, भीड़ ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक को भीड़ ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि युवक एक शख्स को चाकू मार कर भाग रहा था। जिसके बाद भीड़ ने उसको दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

beaten and killed a man in baghpat

जानकारी के मुताबिक, वारदात बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र बिनोली रोड कॉलोनी की है। यहां मंगलवार देर रात जॉनी नाम का एक शख्स अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी वहां शामबीर नाम का युवक आया और उससे बातचीत करने लगा। लेकिन इस दौरान शामबीर ने जॉनी के साथ गाली गलौज करने शुरू कर दिया। इसके बाद जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला बोल दिया, चाकू लगने से जॉनी घायल हो गया और उसकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वाले घर से बाहर आ गए।

आरोप है कि जब शामबीर घटना को अंजाम देकर भाग रहा था तो उसे मोहल्ले की भीड़ ने पकड़ लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। भीड़ ने लाठी-डंडों से उसे इतना पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पड़ताल में जुट गई है। वहीं, बागपत एसपी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों ने पहले साथ शराब पी थी, फिर किसी बात कहासुनी हो गई थी। इसमें एक युवक ने चाकू से दूसरे की हत्या कर दी। 302 की धारा में मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+