VIDEO: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान से आहत हुआ यूपी का रिटायर्ड फौजी, धरने पर बैठा

Uttar pradesh news, बागपत। भोपाल की भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा शहीद हेमंत करकरे पर दिए गए एक बयान के बाद से विवाद थम नहीं रहा है। एक ओर जहां साध्वी प्रज्ञा की मुश्किलें बढ़ रही हैं, वहीं, कुछ लोग उनकी खिलाफत भी करने लगे हैं। ऐसे में उनके बयान से गुस्साया एक रिटायर्ड फौजी बागपत जिला कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गया। सुभाष कश्यप नामक इस रिटायर्ड फौजी ने प्रज्ञा पर कार्रवाई की मांग की।

Bagpat: retired army-man strike against Pragya Thakur

यह रिटायर्ड फौजी बागपत जिले वाजिदपुर गांव का रहने वाला है। सुभाष कश्यप का कहना है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही बताकर उनके श्राप से मरने का बयान देकर देश के शहीदों ओर सेनाओं के अपमान किया है। यह निंदनीय है, ऐसे प्रत्याशी को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए। चुनाव आयोग से बयान की जांच कराकर उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जानी चाहिए।'

सुभाष कश्यप ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई, तो वे पूरे देश में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ आंदोलन करेंगे। बता दें कि, सुभाष कश्यप 24 अप्रैल को बागपत जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे थे और धरने पर बैठ गए। हालांकि, आज उनका धरना रुक गया है।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+