रिश्तों का कत्लेआम: बेटे के सिर सवार हुआ ख़ून और धड़ से अलग कर दी 'माँ की गर्दन', बाप ने भाग कर बचाई जान

Son Killed Mother In Baghpat: माँ महावती की गर्दन काटने के बाद खून से सना चाकू लेकर वह अपने पिता ओमवीर को भी मारने दौड़ पड़ा था। पिता ओमवीर के मुताबिक जब उसने फर्श पर पड़ी अपनी बीवी की लाश देखी तो हैरान रह गया।

Baghpat son killed mother with sharp knife over an small issue father ran to save himself

यूपी के बागपत जनपद में एक सिरफिरे बेटे ने अपनी ही माँ का धारधार चाकू से गला रेतकर कर क़त्ल कर दिया। जबकि बाप को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। वही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया हैं और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
जल्लाद बेटे ने कर दिया माँ का 'सिर तन से ज़ुदा'
जिस लाल को उसने अपने पेट में 9 माह तक रख जन्म दिया और दुनिया मे लाई। उसे क्या पता था कि एक दिन वही बेटा उसके खून से अपने हाथ रंग लेगा। और उसे इस दुनिया से रुखसत कर देगा। दरअसल, वारदात बागपत जनपद के थाना छपरौली क्षेत्र अंतर्गत तुगाना गांव की हैं। जहां राहुल नाम के एक सिरफिरे युवक ने उम्र के आखिरी पड़ाव में अपनी बुजुर्ग माँ महावती की गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

Baghpat son killed mother with sharp knife over an small issue father ran to save himself

बाप को भी मारना चाहता था बेटा, ऐसे बचाई जान
वही राहुल के सिर खून इस क़दर सवार हो चुका था, कि माँ महावती की गर्दन काटने के बाद खून से सना चाकू लेकर वह अपने पिता ओमवीर को भी मारने दौड़ पड़ा था। पिता ओमवीर के मुताबिक जब उसने फर्श पर पड़ी अपनी बीवी की लाश देखी तो हैरान रह गया, क्योकि शव के पास ही उसका बेटा राहुल खड़ा हुआ था। जिसने आव देखा न तांव और उसके पीछे चाकू लेकर मारने दौड़ पड़ा। जिसके बाद उसे भी भागकर जान बचानी पड़ी।
नाली विवाद में खेला ख़ूनी खेल
दरअसल मृतका के पति ओमवीर के मुताबिक़ उसकी पत्नी महावती और बेटे राहुल के बीच नाली की सफाई को लेकर विवाद हुआ था। राहुल गली में बनी नाली की सफाई कर रहा था। जबकि उसकी पत्नी ने बेटे को नाली साफ करने से रोका था। जिससे राहुल इतना बौखला गया कि उसने घर में रखे चाकू से अपनी मां की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देकर राहुल फरार हो गया।

Baghpat son killed mother with sharp knife over an small issue father ran to save himself

Recommended Video

    ब्रेकिंग: मुखिया हत्या मामले तीन बदमाश गिरफ्तार, चुनावी रंजिश में हुई थी हत्या

    साल 2009 में बहन की भी कर दी थी हत्या
    इतना ही नही वर्ष 2009 में राहुल ने अपनी बहन की भी हत्या कर दी थी। सूत्रों के अनुसार राहुल ने जब अपनी बहन की हत्या की तो परिजनों ने उस दौरान पुलिस कार्रवाही से इनकार कर दिया था। और बेटी का अंतिमसंस्कार कर दिया गया था। हालांकि राहुल ने अपनी बहन की हत्या क्यो की थी, इस बारे में कोई भी जानकारी किसी को नही हैं। शायद पुलिस कार्यवाही न करना ही परिवार की बड़ी कमजोरी रहा। जो राहुल ने इस दूसरी जघन्य वारदात को अंजाम दिया।
    सलाखों में पहुंचा गुनहगार
    वही पुलिस ने मृतका के पति द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर आरोपी बेटे राहुल को गिरफ्तार कर लिया हैं। जिसकी पुष्टि बाकायदा मीडिया को पुलिस के ऑफ़िसल ग्रुप द्वारा की गई हैं। फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा जा चुका हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+