Baghpat: मोबाइल खरीदो और फ्री ले जाओ 1KG टमाटर, ऑफर के बाद चर्चाओं में मोबाइल बेचने वाला

Baghpat News: टमाटर के भाव इस वक्त आसमान छू रहे हैं, जिसके चलते आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है। टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मोबाइल बेचने वाले ने ग्राहकों को अनूठा ऑफर दिया है, जिसके चलते वो इलाके में ही नहीं। बल्कि, मीडिया तक की सुर्खियों में छा गया है।

दरअसल, मोबाइल फोन बेचने वाले दुकानदार ने एक मोबाइल फोन खरीदने पर एक किलो टमाटर मुफ्त देने का ऑफर दिया है। जी हां...मोबाइल बेचने वाले दुकानदार के इस ऑफर को सुनकर हर कोई हैरान है। तो वहीं, अब इसको लेकर ग्राहकों के रिएक्शन भी सामने आ रहे है। ग्राहकों का कहना है कि ये बेहतरीन ऑफर है।

Baghpat News

मोबाइक खरीदने वाले लोगों का कहना है कि मोबाइल के साथ-साथ घर में टमाटर भी पहुंच रहे हैं। वहीं, इस ऑफर की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि यह ऑफर बागपत जिले के एक गांव में मोबाइल बेचने वाले शख्स उपेंद्र ने निकाला है। उपेंद्र का कहना है कि बढ़ती महंगाई के कारण दुकान पर कम लोग आ रहे थे।

दुकान पर लोग ज्यादा से ज्यादा आए इसके लिए दुकान मालिक उपेंद्र ने अनूठा ऑफर निकाला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोबाइल बेचने वाले दुकानदार उपेंद्र ने 'एक मोबाइल की खरीद पर एक किलो टमाटर फ्री देने' का ऑफर चालू कर दिया है। इस ऑफर के बाद उपेंद्र चर्चाओं में छा गया।

इस ऑफर के बाद उपेंद्र की दुकान में ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है। दुकान मालिक उपेंद्र ने कहा कि हम एक मोबाइल खरीदने पर एक किलो टमाटर फ्री दे रहे हैं। इस ऑफर पर ग्राहकों का अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। जब तक ग्राहक आते रहेंगे, तब तक ये ऑफर चलेगा।

वहीं, मोबाइल के साथ टमाटर फ्री ऑफर की चर्चा सुनकर दुकान पर पहुंच एक ग्राहक ने कहा कि हमें एक फोन खरीदना था। इसी बीच लोगों ने बताया कि फोन के साथ 1 किलो टमाटर फ्री मिल रहे हैं, जिसके बाद हम यहां आए है। ग्राहकों का कहना है कि ये ऑफर शानदार है, क्योंकि इस बहाने से मोबाइल भी खरीदा जा रहा है और घर में 1 किलो टमाटर भी जा रहा है।

पंजाब में शख्स ने इस तरह किया था प्रदर्शन
कुछ दिनों पहले पंजाब के संगरूर में एक शख्स गले में टमाटर का माला, सिर पर टमाटर का ताज रखकर और लिफाफे में कुछ टमाटर भरकर सुनार की दुकान पर पहुंचा था। उसने कहा कि ये टमाटर नहीं गोल्ड है। आप इसे खरीद लो। इतना ही नहीं उसने संगरूर की सड़कों पर घूम-घूमकर खुद को सबसे अमीर आदमी बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+