बागपत: पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. आत्माराम तोमर की हत्या, गले पर लिपटा हुआ था तौलिया

बागपत: पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. आत्माराम तोमर की हत्या, गले पर लिपटा हुआ था तौलिया

बागपत, 10 सितंबर: खबर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से है। यहां भाजपा नेता व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. आत्माराम तोमर की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार (09 सितंबर) की रात उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस को उनके गले पर तौलिया लिपटा मिला है। साथ ही उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी गायब मिली। फॉरेंसिक टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Baghpat: life lost of bjp leader and former minister Dr. Atmaram Tomar

यह वारदात बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के बिजरौल रोड की है। भाजपा नेता व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. आत्माराम तोमर का शव उनके घर पर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर एसपी, एएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, फुटेज में स्कॉर्पियो लूटकर ले जाते हुए बदमाश दिख रहे हैं। बदमाशों ने 45 मिनट में घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आत्माराम तोमर का ड्राइवर विजय शुक्रवार (10 सितंबर) की सुबह जब उनके आवास पहुंचा तो दरवाजा बंद था। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो आत्माराम तोमर की बिस्तर पर लाश पड़ी हुई थी। उनके चेहरे पर तौलिया पड़ा हुआ था व उनकी स्कॉर्पियों गाड़ी गायब थी। इसके बाद ड्राइवर ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। उधर इस घटना की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

छपरौली से लड़ा था विधानसभा चुनाव
बता दें, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. आत्माराम तोमर छपरौली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके है और जनता वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य के पद पर कार्य किया है। तोमर मूलरूप से बिजरौल गांव के रहने वाले थे। फिलहाल वे नगर की बिजरौल रोड पर रह रहे थे। देर रात उनकी बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हालांकि, अभी तक हत्या के कारण पता नहीं चल सका है। उधर, घटना के बाद परिजनों में भी कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच हो रही है, उसके बाद ही स्तिथि स्पष्ट होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+