महिला प्रधान ने मांगी बीपी की दवा, नौकर ने खिला दी नशे की गोली और फिर...
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में एक महिला प्रधान ने नौकर पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर लेटकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

बीपी की दवा के बजाए खिला दी नशीली गोली
अहिरौला थाने के एक गांव की रहने वाली महिला ग्राम प्रधान का आरोप है कि उनके नौकर अर्पित ने पहले आलमारी में रखा 3 लाख 50 हजार रुपए गायब कर दिया। सदमे के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। ब्लड प्रेशर बढ़ने पर उसने अर्पित से बीपी की दवा मांगी। अर्पित ने बीपी की दवा के बजाए नशीली टेबलेट खिला दी और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। होश आने पर वह बुधवार को थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर गई और छानबीन कर लौट आई। महिला प्रधान का आरोप है कि अब पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है। पुलिस बिना जांच दुष्कर्म की घटना को झूठा बता रही है।

थाने के सामने लेटकर किया प्रदर्शन
पुलिस के रवैये से नाराज प्रधान थाने के सामने ही सड़क पर लेटकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई। महिला प्रधान ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए नारे लगाने शुरू कर दिए। सड़क पर प्रधान के हंगामे के कारण आवागमन ठप हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हालत यह थी कि प्रधान चीखते चिल्लाते बार-बार बेहोश हो जा रही है। उनके साथ आई महिलाओं के लिए उन्हें संभालना मुश्किल हो गया है। प्रधान बार-बार आत्मदाह की धमकी दे रही थी। वहीं, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि महिला ग्राम प्रधान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन चल रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान











Click it and Unblock the Notifications