Love Affair: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ लिया और मंदिर में करा दी शादी

आजमगढ़ में एक प्रेमी प्रेमिका को एकदूसरे से मिलते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को बुलाया उसके बाद गांव में स्थित एक मंदिर पर दोनों की शादी करा दी गई।

azamgarh love affairs news

Azamgarh जिले में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। प्रेमी प्रेमिका को मिलते हुए ग्रामीणों ने देख लिया उसके बाद दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उनके परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, उसके बाद काफी देर तक पंचायत हुई और अंत में गांव में ही स्थित मंदिर पर दोनों की शादी करा दी गई।

काफी दिनों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

काफी दिनों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बछुआपार गांव का रहने वाला राहुल राजभर नामक एक युवक अतरौलिया थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर की रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बात करते थे और जब उसकी प्रेमिका कॉलेज जाती थी तो इस दौरान दोनों एक दूसरे से मुलाकात भी करते थे। 26 जनवरी को प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मिलने के लिए फोन पर बात किए उसके बाद उसका प्रेमी उसे मिलने के लिए उसके गांव में पहुंचा। उस समय भी कुछ ग्रामीणों ने उसे देखा उसके बाद शुक्रवार को भी दोनों मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान प्रेमी प्रेमिका को मिलते हुए ग्रामीणों ने देख लिया और उन्हें पकड़ लिया।

परिजन पहुंचे तो खुली पोल

परिजन पहुंचे तो खुली पोल

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ने के बाद दोनों के परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद युवक और युवती के परिजन वहां पहुचे। उसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत चलती रही। दोनों के परिजन उन्हें समझाते रहे लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। उसके बाद ग्राम प्रधान काे भी सूचना दी गई। दोनों गावों के प्रधान और मानिंद लोग वहां पहुंचे उसके बाद उन लोगों ने भी दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। थक हार कर परिजनों ने उनकी शादी कराने में ही भलाई समझी। उसके बाद प्रेमिका के गांव में ही स्थित देवी माता के मंदिर पर दोनों की शादी करा दी।

Recommended Video

    आजमगढ़ः प्रधानाध्यापिका व प्रधान पति का हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें ये वीडियो वायरल
    प्रधान ने बताया, दोनों पक्ष थे राजी

    प्रधान ने बताया, दोनों पक्ष थे राजी

    इस बारे में ग्राम प्रधान राजकुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे वहां पहुंचे थे। काफी समय तक दोनों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े थे। उसके बाद दोनों के परिजनों से बात ​की गई तो दोनों के परिजन उन दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए और ​फिर मंदिर में शादी करा दी गई। शादी के दौरान ग्राम प्रधान के साथ ही गांव के रहने वाले जमालू राजभर, श्रीकांत, अशोक राजभर, संजय राजभर, राम अवध सहित अन्य लोगों ने वर और वधू को आर्शिवाद दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+