Azamgarh News: गाली-गलौज के बाद पड़ोसी युवक ने दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत दूसरा घायल
आजमगढ़ जिले के तरवा थाना अंतर्गत एक गांव में पड़ोसियों द्वारा दो भाइयों को गोली मारी गई जिसमें एक भाई की मौत हो गई दूसरे का उपचार चल रहा है।

Azamgarh में शनिवार की देर रात पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने दो भाइयों को गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल एक भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल दूसरे भाई का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से पूछताछ किए। एसपी आजमगढ़ का कहना है कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई है जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
घर से 300 मीटर दूर पर मारे गोली
मामला आजमगढ़ जिले के तरवा थाना अंतर्गत बघरा ऊंचउआ गांव का है। गांव के निवासी शिवपूजन यादव के बेटे रविशेष यादव और सचिन यादव नामक दो भाइयों को शनिवार की देर रात गोली मारी गई। बताया जा रहा है कि पड़ोस के रहने वाले लोगों से किसी बात को लेकर दोनों भाइयों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद शनिवार की देर रात पड़ोसी उसके घर पहुंचे और दोनों भाइयों को मिलने के लिए बुलाए। पड़ोसियों के बुलाने के बाद दोनों भाई उनसे मिलने चले गए इसी बीच घर से 300 मीटर दूर ले जाकर उन लोगों ने दोनों भाइयों को गोली मार दी। गोली मारने वाले रविशेष को ही मारना चाहते थे यही कारण है कि रवि शेष के गर्दन और पेट में गोली मारे थे। बताया जा रहा है कि रविशेष को 4 गोलियां लगी थी।
हत्यारों को पकड़ने के लिए लगाई गई पुलिस की दो टीमें
गोली लगने के बाद रविशेष और सचिन को लेकर उसके परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान रविशेष की मौत हो गई जबकि सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक वर्ष 2019 में सेना से रिटायर हुआ था। घटना के बाद गांव में हड़कंप की स्थिति मच गई वहीं मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य घटनास्थल पर पहुंचे इसके अलावा फील्ड यूनिट टीम भी पहुंचकर निरीक्षण की। एसपी का कहना है कि ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में वाद विवाद हुआ था इसी के चलते हत्या की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications