आजमगढ़ में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- गरीबों के खिलाफ है यह सरकार

आजमगढ़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को आजमगढ़ के बिलरियागंज में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन में घायल हुई महिलाओं से मिलने पहुंची। बीते दिनों इन महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया था। प्रियंका ने लाउड स्पीकर से प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया और सीएए को संविधान के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि आप सभी के साथ गलत किया गया है। हमें इस अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा।

priyanka gandhi attacks on bjp over caa and nrc in azamgarh

प्रियंका का भाजपा पर हमला

प्रियंका ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से गरीब लोगों के खिलाफ है, जिन लोगों पर अत्याचार हुआ है और जो लोग जेल में बंद हैं उनको न्याय दिलाने की कोशिश हर संभव की जाएगी। बता दें, महिलाओं से बातचीत के दौरान आपबीती बताते हुए एक प्रदर्शनकारी की बच्ची रोने लगी तो प्रियंका ने उसे चॉकलेट देकर मनाया।

5 फरवरी से महिलाओं ने शुरू किया था धरना

बता दें, बिलरियागंज कस्बे में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में 5 फरवरी को महिलाओं ने शाहीन बाग की तर्ज पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। पुलिस ने महिलाओं को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए थे। प्रदर्शनकारियों की तरफ से भी पुलिस पर पथराव किया गया था। लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हुई थीं। पुलिस ने 19 लोगों को देशद्रोह समेत विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+