आजमगढ़ में मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी गिरफ्तार, बुधवार को बुलडोजर से उसका घर कराया गया था ध्वस्त
आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना अंतर्गत हरिहरपुर गांव में मंगलवार की रात्रि मंदिर पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या के आरोपी को बुधवार की रात्रि में मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, बुधवार बुलडोजर चलवा कर उसका घर गिराय
आजमगढ़, 22 सितंबर : आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना अंतर्गत हरिहरपुर गांव में मंगलवार की रात्रि मंदिर पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या के आरोपी को बुधवार की रात्रि में मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से असलहा और कारतूस भी बरामद किया है। जारी सूचना में बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा खैरूद्दीनपुर पुलिया के पास घेराबंदी की गई थी। उसी दौरान हत्या में शामिल नामजद अभियुक्त मोनू यादव दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगा, जवाबी फायरिंग पुलिस द्वारा भी की गई और पुलिस की गोली उसके पैर में जाकर लग गई। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

बुधवार को उसके घर पर चलाया गया था बुलडोजर
बुधवार को दोपहर में आजमगढ़ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हत्याकांड में शामिल नामजद मुख्य अभियुक्त सुनील यादव उर्फ गोल्डी यादव पुत्र राम नयन यादव के घर बुलडोजर चलाया गया था। बुधवार रात्रि में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया मोनू यादव सुनील यादव उर्फ गोल्डी यादव का भाई है। मोनू यादव के खिलाफ भी मृतक आदर्श मिश्रा के परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मंदिर पर बैठा था उसी दौरान मारी गई गोली
जानकारी अनुसार आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थानांतर्गत हरिहरपुर गांव निवासी 24 वर्षीय आदर्श मिश्रा मंगलवार की रात्रि में गांव में ही स्थित शीतला माता मंदिर पर अपने मित्रों के साथ बैठा हुआ था। उसी समय बाइक से आए लोग आदर्श पर लक्ष्य पर गोली चला दिए। गोरी आदर्श के सिर में लगी जिससे वहां भगदड़ मच गई। भागने के दौरान कुछ लोग गिरकर चोटिल भी हो गए। गोली मारने के बाद हत्यारे वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद आदर्श के परिजन वहां पहुंचे और। उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में आदर्श के पिता राजेश मिश्रा द्वारा गांव के ही रहने वाले सुनील यादव, मोनू यादव सहित कुल 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications