खस्ता हाल सड़कों को देख मां ने सांसद बेटे को फोन पर लगाई फटकार, Dinesh Lal Yadav ने दिया ये आश्वासन

खस्ता हाल सड़कों को देख मां ने सांसद बेटे को फोन पर लगाई फटकार, Dinesh Lal Yadav ने दिया ये आश्वासन

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (dinesh lal yadav nirahua) भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। दिनेश लाल यादव भोजपुरी अभिनेता होने के साथ-साथ आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद है और इन दिनों वो मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को खस्ता हाल सड़कों को लेकर जबरदस्त फटकार पड़ी है। यह फटकार निरहुआ को किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी मां ने ही लगाई है।

Mother scolded Dinesh Lal Yadav Nirhua on bad road

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की माताजी चंद्रज्योति देवी आजमगढ़ स्थित एक मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए थीं। इस दौरान उन्हें मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क खस्ता हाल मिली। खस्ता हाल सड़क को देखकर उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने सीधे अपने बेटे और क्षेत्र के सांसद निरहुआ को फोन मिला दिया। इस दौरान उन्होंने दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' जमकर फटकार लगाई। आजतक की खबर के मुताबिक, चंद्रज्योति देवी ने फोन पर कहा, 'तुम क्या कर रहे हो यहां पर रोड़ पूरा टूटा पड़ा है?'

इस पर सांसद दिनेश लाल यादव ने अपनी मां को समझाते हुए बताया कि रोड के कार्य के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। थोड़ा समय लगेगा। दिनेश लाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो इसी पर उन्हें डांटने लगी कि यह यहां पर है तो अभी तक रोड़ बन जाना चाहिए था। इसलिए मैंने समझाया उनको कि रोड के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है और महाराज जी (सीएम योगी आदित्यनाथ) ने भी आदेश कर दिया है। नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाए।

दिनेश लाल यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया, 'मेरी मां का कहना यही रहता है कि काम वहीं हाथ में लेना चाहिए जिसे पूरा कर पाओ, नहीं तो मत करो। चुनाव के दौरान भी मां ने कहा था कि पहले से ही एक काम कर रहे हो, क्या दूसरा भी काम अच्छे से कर पाओगे। तब मैंने उनको वादा किया था कि बिल्कुल कर लूंगा।' इसलिए उन्हें लगा कि जनता जब काम दिया तो अभी तक रोड क्यों नहीं बनी। शायद इसलिए वो मुझे डांटने लगी...पर हो जाएगा काम। मैंने मां को आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+