आजमगढ़: मां-बेटी की हत्या से सनसनी, अलग-अलग जगह से बरामद हुई लाशें

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले में मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई। दोनों की गला दबाकर या पानी में डूबोकर मारने की आशंका जताई जा रही है। मां का शव घर के सामने खेत में और बेटी का शव करीब 500 मीटर दूर गाजीपुर जिले के मनौरा गांव से बरामद किया गया है। सूचना के बाद दोनों जिले की पुलिस के साथ ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए हैं।

mother daughter dead body found in azamgarh

मेहनाजपुर थान क्षेत्र के ढाखा गांव का रहने वाला नेसार अहमद दुबई में रहता है। घर पर उसकी पत्नी नूरिननिशा अपनी तीन बेटियों और दो बेटों के साथ रहती थी। कुछ समय पहले वह अपने परिवार से अगल हो गई थी। शनिवार की रात सभी खाना खाकर सो गए थे। नूरिननिशा रात में कब अपनी बेटी गजाला के साथ गायब हो गई, किसी को पता नहीं लगा। सुबह जब उसके बाकी बच्चों ने मां और बहन की तलाश शुरू की तो लोगों को उनके गायब होने की सूचना मिली। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू हुई।

रविवार को नूरिननिशा का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में पाया गया। वहीं, दूसरी तरफ गजाला का शव कुछ दूरी पर आजमगढ़ जनपद की सीमा से सटे गाजीपुर जनपद के शादात थाना क्षेत्र के मलौर गांव की सीमा में मिला। घटना की जानकारी होने पर गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घर के किसी सदस्य को मां-बेटी रात में कब और कैसे घर से गायब हुई इसकी कोई जानकारी नहीं है।

सूचना के बाद मौक पर दोनों जिलों की पुलिस पहुंची। एसपी सिटी पंकज पांडेय का कहना है कि घटना की जांच दोनों जिलों की पुलिस कर रही है। घटना के कारणों की अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+