आधी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने पकड़कर किया ऐसा हाल

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना प्रेमी को भारी पड़ गया। प्रेमी पर जैसे ही गांव वालों की नजर पड़ी उन्होंने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। आक्रोश में शायद गांव वाले उसे जान से ही मार देते, लेकिन कुछ बुजुर्गों ने हस्तक्षेप करते हुए उसे बचा लिया और पिटाई के बाद कभी गांव में न आने की हिदायत देकर छोड़ दिया। पिटाई की वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक का दावा है कि आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

      आधी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने पकड़कर किया ऐसा हाल
      man tied to tree and thrashed by villagers in azamgarh

      अक्सर प्रेमिका से मिलने आता था युवक

      जानकारी के मुताबिक, सिधारी थाना क्षेत्र की एक युवती से पड़ोस के गांव का रहने वाले युवक प्रेम करता है। दोनों अक्सर चोरी छिपे मिलते रहते थे। ग्रामीणों को युवक पर पहले से शक था। बुधवार की रात को भी युवक प्रेमिका से मिलने आया था, लेकिन इस बार ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने प्रेमिका के परिजनों के साथ मिलकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने पहले प्रेमी को पेड़ पर उल्टा लटकाने का प्रयास किया, लेकिन जब सफल नहीं हुए तो पहले लात घूूंसों से पिटाई की फिर उसे पेड़ में बांध दिया।

      दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की बात कह रही पुलिस

      वीडियो में प्रेमी अपने पूरी बात भी बताना चाह रहा है, लेकिन ग्रामीण कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। बस उसे पीटते जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया और दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश जारी किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+