आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ट्रॉली को मारी टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां बेकाबू ट्रक ने दो ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी है। ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे, जोकि गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रैक्टरों के परखच्चे उड़ गए।

यह भिड़ंत इतनी भीषण थी की ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज के करीब मसीरपुर मोड़ से तकरीबन 3 किलोमीटर आगे रणमो गेट के पास हुआ है।
जानकारी के अनुसार गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। देर रात हुई इस भिड़ंत की वजह से काफी तेज आवाज हुई, जिसके बाद लोग वहां इकट्ठा हो गए। घटनास्थल से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया, जबकि मौके पर ट्रैक्टर सवार तीनों घायल सड़क पर पड़े थे।
ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजा गया। जो तीन लोग इस हादसे में घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications