Azamgarh News: ढाबे पर प्रेमिका को घायल करने के बाद प्रेमी ने खुद को मारी गोली, मौत
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत एक ढाबे पर शुक्रवार की दोपहर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जख्मी कर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

Azamgarh जिले से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक प्रेमी ने प्रेमिका के सिर में वार कर घायल कर दिया तथा खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी, जबकि प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

चाय का आर्डर देकर कमरे में चले गए प्रेमी युगल
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव में हाइवे पर स्थित एक ढाबे पर शुक्रवार को दोपहर में जम्मनपुर लाल घाट गांव निवासी 22 वर्षीय विशाल कुमार अपनी प्रेमिका के साथ पहुंचा। बताया जा रहा है कि ढाबे पर पहुंचने के बाद वह वहां मौजूद कर्मचारियों से चाय बनाने के लिए आर्डर दिया और अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में आराम करने के लिए चला गया। वर्कर चाय बना रहे थे तब तक कमरे में से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर ढाबा संचालक मनीष तथा अन्य कर्मचारी भागे दौड़े कमरे में पहुंचे। उन्होंने देखा कि कमरे में प्रेमिका घायल हालत में पड़ी थी जबकि शौचालय में विशाल गिरा हुआ था। विशाल के हाथ में असलहा भी था।
पुलिस द्वारा की जा रही मामले की जांच
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी ढाबे पर पहुंच गए। गोली चलने के चलते ढाबे पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। घटना के बाद ढाबा संचालक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाई। सिर में गंभीर चोट लगने के चलते युवती की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है, हालांकि चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं विशाल की मौत हो जाने के बाद पुलिस उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि गोली क्यों चलाई गई और क्या कारण था इसके बारे में पता किया जा रहा है। मृत युवक तथा युवती के परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications