Azamgarh : युवती का सिर, हाथ-पैर काटकर कुएं में फेंका, सब कुछ मिला लेकिन सिर नहीं, पहचान करना मुश्किल

Azamgarh के अहरौला थानांतर्गत पश्चिमपट्टी गांव में एक पक्के कुएं में मंगलवार को टुकड़े-टुकड़े एक युवती की लाश मिली। युवती के हाथ, पैर तो मिल गए लेकिन सिर नहीं मिलने से पहचान नही हो पा रही है।

Azamgarh में कुएं में युवती की लाश मिलने के मामले में अभी तक युवती का सिर बरामद नहीं हुआ है। सिर बरामद ना होने के चलते अभी तक मृतका की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके हाथ में लगी घड़ी तथा कड़े व अन्य पहचान की सामग्री के आधार पर शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा आजमगढ़ समेत आसपास के जनपदों में दर्ज हुई गुमशुदगी के आधार पर भी युवती की शिनाख्त करवाने की कोशिश की जा रही है। पहचान के लिए मृतका की लाश को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

शरीर पर कपड़े भी नहीं, केवल अंडरगार्मेंट्स

शरीर पर कपड़े भी नहीं, केवल अंडरगार्मेंट्स

कुएं में लाश मिलने के बाद जब उसे बाहर निकाला गया तो देखने वालों का कलेजा भी सिहर उठा। करीब 22 वर्षीय युवती की निर्मलता पूर्वक हत्या की गई। हत्यारे द्वारा उसके दोनों हाथ और दोनों पैर और सिर को काटकर अलग कर दिया गया था। शरीर पर कपड़े के नाम पर केवल अंडर गारमेंट ही थे। बॉडी के साथ ही हाथ और पैर तो कुएं से ही बरामद हो गए लेकिन सिर नहीं मिला। संभावना जताई गई थी कुएं के पानी में सिर डूब गया होगा, यही कारण था कि पंप लगाकर कुएं का पानी भी निकलवाया गया। हालांकि मृतका का सिर बरामद नहीं हो सका है।

एक्सप्रेस वे से 200 मीटर दूर है कुआं

एक्सप्रेस वे से 200 मीटर दूर है कुआं

बताया जा रहा है कि गांव में जाने वाली सड़क के किनारे स्थित कुआं पूर्वांचल एक्सप्रेस से करीब 200 मीटर दूरी पर है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि किसी दूसरे स्थान पर हत्या करने के बाद मृतका की लाश को ठिकाने लगाने के लिए हत्यारे द्वारा लाश को कुएं में फेंक दिया गया होगा। कुआं काफी पुराना है और काफी समय से ग्रामीण उसका उपयोग भी नहीं करते हैं, यही कारण है कि कुएं के ऊपर झाड़ियां उग गई हैं। कुआं भले ही सड़क के किनारे है लेकिन कटीली झाड़ियां होने के चलते वहां पर गांव के बहुत कम लोगों का ही आना जाना होता था।

कड़ा और घड़ी से कराई जा रही शिनाख्त

कड़ा और घड़ी से कराई जा रही शिनाख्त

पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान आजमगढ़ समेत आसपास के जनपदों से हाल ही में या एक सप्ताह के भीतर गायब लड़कियों के बारे में जानकारी जुटाई गई है। मृतिका के एक हाथ में कड़ा तो दूसरे हाथ में घड़ी पहनी थी। ऐसे में कड़ा और घड़ी को दिखाते हुए मिसिंग लड़कियों के परिजनों से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

कुएं से करीब 500 मीटर दूर है बस्ती

कुएं से करीब 500 मीटर दूर है बस्ती

जिस स्थान पर कुआं स्थित है वहां से बस्ती की दूरी करीब 500 मीटर दूर है। ग्रामीण बताते हैं कि कुएं के आसपास का इलाका काफी सुनसान है और रात में बहुत कम लोगों का उधर आना जाना होता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हाइवे से गुजरने वाले लोग कई बार चार पहिया वाहन लेकर गांव की सड़कों किनारे खड़ी कर देते हैं और शराब पीते नजर आते हैं। ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि बाहरी व्यक्ति द्वारा युवती की किसी दूसरे स्थान पर हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंक दिया गया हो।

आसपास खून या अन्य निशान भी नहीं

आसपास खून या अन्य निशान भी नहीं

खून के आसपास कहीं भी खून या अन्य कोई निशान नहीं मिले हैं। यह भी इस बात की तरफ इशारा करता है कि हत्या कहीं और की गई और किसी दूसरे स्थान पर ही युवती के बॉडी पार्ट्स को काटकर अलग-अलग किया गया। काटने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए हत्यारे द्वारा कुएं को सर्वाधिक सुरक्षित माना गया होगा। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि जो व्यक्ति इस कुएं के बारे में जानते रहे होंगे उनके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। ऐसे में लोकल कनेक्ट
को भी तलाशा जा रहा है।

ये है पूरा मामला, दुर्गंध से मिली जानकारी

ये है पूरा मामला, दुर्गंध से मिली जानकारी

दरअसल आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना अंतर्गत पश्चिम पट्टी गांव में स्थित गौरी का पूरा नामक एक कस्बा है। हाईवे से गांव में जाने वाला एक संपर्क मार्ग है और उसी संपर्क मार्ग के किनारे एक पक्का कुआं है। मंगलवार की सुबह कुएं से दुर्गंध आ रही थी, उसके बाद ग्रामीण जब कुएं में झांक कर देखे तो हैरान रह गए। कुएं के पानी में एक युवती की लाश उतरा रही थी। मृतका के हाथ, पैर और सिर को काटकर अलग कर दिया गया था। ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर लाश को कुएं से बाहर निकाला गया।

अधिकारी और फील्ड यूनिट भी पहुंची मौके पर

अधिकारी और फील्ड यूनिट भी पहुंची मौके पर

टुकड़े टुकड़े में लाश मिलने की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गई। डीआईजी अखिलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। काफी देर तक जांच पड़ताल की गई लेकिन कोई भी अहम सुराग पुलिस टीम के हाथ नहीं लगे। मृतका का सिर बरामद न होने के चलते उसकी शिनाख्त भी अभी नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गई है जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+