आजमगढ़: प्रधान के घर पार्टी के दौरान पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में ग्राम प्रधान के घर पर पार्टी के दौरान हिस्ट्रीशीटर पिता और उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डबल मर्डर के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी के बेटे और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रधान पुत्र लाल बहादुर यादव और उसके 4 साथियों ने मिलकर पिता पुत्र की हत्या की है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के घुड़सहना नाऊपुर ग्राम पंचायत के रसूलपुर दुधहर गांव के ग्राम प्रधान पति लाल बहादुर यादव अपराधिक छवि का है। वहीं, हीरालाल देवगांव कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। पिछले पांच ग्राम प्रधान का चुनाव जहां लाल बहादुर यादव के घर के ही सदस्यों के पास था। वहीं, हीरालाल उर्फ मिठाई लाल यादव उसका प्रतिद्वंद्धि था, लेकिन दोनों के बीच घरेलू संबंध भी थे। प्रधानपति लाल बहादुर यादव के घर पार्टी थी। घरेलू संबंधों के कारण हिस्ट्रीशीटर हीरालाल यादव अपने पुत्र तेज यादव के साथ प्रधानपति की पार्टी में शामिल हुआ।

पार्टी के दौरान पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

पार्टी के दौरान पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

बताया जा रहा था कि पार्टी चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर प्रधानपति लालबहादुर यादव और हिस्ट्रीशीटर हीरालाल यादव के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान लालबहादुर यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर असलहे से ताबड़तोड़ हीरालाल और उसके पुत्र तेज बहादुर को गोली मार दी, जिससे हीरालाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पिता और पुत्र की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने जमकर हंगामा काटा और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पीएसी बल भी बुलाया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

मुख्य आरोपी के बेटे सहित दो गिरफ्तार

मुख्य आरोपी के बेटे सहित दो गिरफ्तार

इस मामले में एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने सीओ लालगंज और इंस्पेक्टर देवगांव को फटकार लगाते हुए 24 घंटे के अंदर सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। हरकत में आई पुलिस ने पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी के बेटे और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+