विदेश में नौकरी: पिता का फोन बंद तो बेटे ने मंत्रालय से की शिकायत, अनहोनी की आशंका
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना अंतर्गत तेरही गांव के रहने वाले राजनाथ यादव दोहा में नौकरी करते हैं, कई दिनों से उनके परिवार वालों का उनसे संपर्क नहीं हो रहा है जिससे उनके बेटे नहीं विदेश मंत्री को पत्र लिखकर पिता के बारे
आजमगढ़, 24 अगस्त: विदेश में नौकरी कर रहे एक व्यक्ति से उसके परिवार के लोगों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस मामले में काफी प्रयास करने के बाद भी जब संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों ने विदेश मंत्री को डीएम के माध्यम से पत्र भेजा है। परिजनों का कहना है कि मोबाइल बंद बता रहा है और जिस कंपनी में यह कार्य करते थे उस कंपनी के लोगों का कहना है कि कई दिन से ड्यूटी करने नहीं आ रहे हैं। ऐसे में परिजनों द्वारा किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

आखिरी बार 17 अगस्त को हुई थी बात
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना अंतर्गत तेरही गांव के रहने वाले राजनाथ यादव दोहा में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार वालों ने बताया कि दोहा में स्थित अरेस्ट कतर कंपनी में वे काम करते हैं। 17 अगस्त को कंपनी के कार्यालय से अब्दुल अजीज नामक व्यक्ति ने कराया था। उसके बाद से परिवार के किसी भी व्यक्ति से उनकी बात नहीं हुई और मोबाइल भी बंद बता रहा है।
कंपनी से नहीं मिल रहा संतोषजनक जवाब
राजनाथ यादव के बेटे हिमांशु यादव ने बताया कि काफी प्रयास किया गया लेकिन बात ना हो सकी इसके बाद कंपनी के नंबर पर संपर्क किया गया तो पता चला कि वह काम करने नहीं आ रहे हैं। कंपनी के लोगों से कहा गया कि उनके बारे में जानकारी लेकर बताए तो कंपनी के लोगों ने कुछ नहीं कहा। किसी अनहोनी की आशंका को भांपते हुए राजनाथ यादव के बेटे हिमांशु यादव ने जिलाधिकारी के माध्यम से विदेश मंत्री को एक पत्र भेजकर पिता के बारे में जानकारी लेने का अनुरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications