सादे कपड़ों में तैनात महिला सिपाही पर फब्तियां कसने लगे शोहदे, बीच सड़क हुई पिटाई

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में शोहदों पर नकेल कसने के लिए जिले की एक लेडी सिंघम ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। न थाना, न पुलिस बीच सड़क पर बेटियों को बुरी नरज से देखने वालों पर कार्रवाई हो रही है। ताजा मामला शिब्ली नेशनल कालेज का है, जहां सादे कपड़े में तैनात महिला आरक्षियों को कुछ शोहदों ने अपना निशाना बना लिया। इसके बाद लेडी सिंघम ने बीच सड़क पर उनकी धुनाई शुरू कर दी। पुलिस ने आठ शोहदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

eve teaser beaten by lady constable in azamgarh

यूपी में बेटियों के साथ लगातार हो रही हैवानियत के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है। इसमें महिला थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया को टीम का प्रभारी बनाया गया है और जिले की टॉप टेन महिला आरक्षियों को शामिल किया गया है। जो गुरुवार को शिब्ली कालेज के सामने सादे कपड़े तैनात थी।

इसी दौरान कुछ शोहदों ने महिला आरक्षियों पर छींटाकशी शुरू कर दी। आरक्षियों ने जब शोहदों से पूछताछ शुरू की तो वे महिला आरक्षियों से उलझ गए और देख लेने तक की धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद स्पेशल टीम ने बीच सड़क पर शोहदों की पिटाई शुरू कर दिया, जिससे कालेज के सामने हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने आठ शोहदों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि हिरासत में लेते समय कुछ शोहदे पुलिस से अभद्र व्यवहार करते हैं, जिसके बाद पुलिस को आवश्यक बल प्रयोग करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+