Encounter in Azamgarh: लगातार दूसरे दिन भी मुठभेड़, गौ तस्करी के वांछित आरोपी के पैर में पुलिस की गोली
Encounter in Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में शुक्रवार को गो तस्करी से जुड़े वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वांछित अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। यह भी बताया गया कि मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी भागने में सफल हो गया। फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आजमगढ़ एसपी सिटी शैलेंद्र लाल द्वारा बताया गया कि गंभीरपुर थाने की पुलिस द्वारा शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि वह तस्करी का आरोपी पप्पू यादव अपने एक सहयोगी के साथ धरनीपुर मोड़ की तरफ जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और धरनीपुर मोड़ की तरफ जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी करके आने जाने वाले लोगों की जांच करने लगी। थोड़ी ही देर में पुलिस टीम को एक बाइक पर सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए। चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया।
तो बाइक सवार बाइक को मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया तो बाइक पर सवार लोग पुलिस टीम पर फायर कर दिए। उसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली पप्पू यादव के पैर में लगी और वह गिर गया जबकि उसका साथी बाइक से फरार हो गया।
पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी पप्पू यादव गोवध के मुकदमे में काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस टीम उसे खोज रही थी। यह भी बताया गया कि उसके साथ बाइक पर बैठे अभियुक्त की भी तलाश की जा रही है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications