आजमगढ़: महिला के गले से चेन नोंचकर बदमाश फरार, सीसीटीवी में रिकार्ड हुई घटना- Video Viral

आजमगढ़ के हीरापट्टी इलाके में महिला के गले से चेन नोंचकर बदमाश फरार, घटनास्थल पर एक भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना हुई रिकॉर्ड, घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

आजमगढ़, 24 अगस्त: आजमगढ़ में बच्चे को स्कूल से छोड़ कर घर लौट रही महिला के गले से चेन नोंचकर एक बदमाश फरार हो गया। यह पूरी घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। महिला द्वारा पुलिस से शिकायत किया गया उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच के बाद पूरी घटना सामने आई और पुलिस द्वारा बदमाश की तलाश की जा रही है। वहीं अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुनसान इलाका देखकर दिया घटना को अंजाम

सुनसान इलाका देखकर दिया घटना को अंजाम

आजमगढ़ जिले के हीरापट्टी मोहल्ले के रहने वाले रामप्यारे गुप्ता की पत्नी अपने बच्चे को मंगलवार की सुबह 6:00 बजे शहर में स्‍थित फातिमा स्‍कूल में छोड़ने के लिए गई थी। महिला अपने बच्चे को स्कूल में पहुंचा कर वापस लौट रही थी उसी दौरान हीरापट्टी मार्ग पर पैदल आते समय एक बाइक सवार वहां पहुंचा और महिला के गले से चेन नोंचकर वह फरार हो गया। चेन नोंचकर जब बदमाश भागने लगा तो महिला उसका पीछा कर ली, हालांकि वह बाइक जलाकर तेज रफ्तार में भाग निकला।

सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई घटना

सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई घटना

पीछा करने के बाद जब बदमाश नहीं पकड़ाया तो महिला वापस लौट गई। महिला ने अपने पति रामप्‍यारे को सूचना दिया। उसके बाद इलाके के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घटनास्थल के समीप स्थित एक भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। चैन स्नैचिंग की यह पूरी घटना भवन में लगे दो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस भी जांच पड़ताल करके लौट गई।

सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हीरापट्टी इलाके में महिला के गले से चेन नोंचकर एक बदमाश फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बदमाश को पकड़ने के साथ ही इस गिरोह से जुड़े सदस्यों की पहचान कर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+