UP News: 'वो इस काम के लिए नहीं थी राजी, इसलिए कर दी हत्या', सनकी प्रेमी का कबूलनामा

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में दो दिन पहले प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने जो बताया उसे सुनकर लोगों को गुस्सा आ गया।

दरअसल, आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थानान्तर्गत सुरहन गांव की रहने वाली शबनम नामक युवती की दो दिन पहले दोपहर में चाकू गोदकर हत्‍या कर दी गई थी। मामले में मृतका के परिजनों ने दो शुभम गौतम और नवनीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

confession-of-lover-caught-in-encounter-in-azamgarh-up

मुकदमा दर्ज करने के बाद अगले ही दिन पुलिस ने मुठभेड़ में शुभम गौतम को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस नवनीत की तलाश में थी। शुभम के पकड़े जाने के अगले दिन पुलिस ने नवनीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह शबनम को बहुत प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने शबनम से बात किया और बोला की भागकर शादी कर लेते हैं।

लेकिन शबनम भागने के लिए तैयार नहीं थी। नवनीत ने बताया कि लगातार शबनम द्वारा भागकर शादी करने से इंकार किया जाता था। इसी बात से नाराज होकर उसने शबनम की चाकू गोदकर हत्‍या कर दी। फिलहाल मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+