आजमगढ़ में सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलिकॉप्टर लैंडिंग से पहले हैलीपैड के पास आई गाय
आजमगढ़, मई 25: कोरोना नियत्रंण को लेकर जिलों को दौरा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक सामने आई। आजमगढ़ में पुलिस लाइन में जब मुख्यमंत्री योगी का हेलिकॉप्टर लैंड हो रहा था, तभी हैलीपैड के पास एक गाय आ गई। गाय के हैलीपैड के पास पहुंचते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने गाय को वहां से भगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हो सकी।

गाय को भगाने के बाद लैंड हो सकता हेलिकॉप्टर
मुख्यमंत्री योगी सोमवार को गोंडा में कोरोना वायरस के संक्रमण की समीक्षा और गांव का निरीक्षण करने के बाद हेलिकॉप्टर से आजमगढ़ रवाना हुए थे। आजमगढ़ में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग से पहले ही वहां एक गाय पहुंच गई और हैलीपैड की ओर दौड़ लगा दी। पुलिसकर्मियों ने गाय को दूसरी तरफ भगाया, जिसके बाद मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर लैंड हो सका। यहां पर लैंड करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन से इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर रवाना हुए। उनके साथ में फूलपुर से भाजपा विधायक अरुणकांत यादव, बलिया से एमएलसी विजय बहादुर पाठक भी मौजूद रहे।
एक जून से पूरे प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग का होगा वैक्सीनेशन
Recommended Video
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ''आप सभी से मेरी अपील है कि आप सब लोगों को इस महामारी के प्रति हर स्तर पर जागरूक करें। कोई भी इसका टेस्ट कराने और वैक्सीन लगवाने से परहेज न करें। वैक्सीन की दोनों डोज लेने पर कोरोना महामारी से बचने का सुरक्षा कवच प्राप्त होता है। हमारा प्रयास है कि वैक्सीनेशन की कार्यवाही को और तेजी से आगे बढ़ाया जाए।'' उन्होंने कहा कि एक जून से हमारे पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन होगी और हम लोग सभी 75 जनपदों में 18 से 44 आयु वर्ग के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन अभियान को विस्तार देंगे।












Click it and Unblock the Notifications