मां की हत्या कर घर का ताला खोल प्रेमिका को ले गया, राज खुलने के डर से उसे भी मार डाला
आजमगढ़। प्रेम में पड़े युवक ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। प्यार में धोखा मिलने के कारण प्रेमी ने सारी हद पार कर दी। आरोपी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ-साथ उसकी मां को भी मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो सभी हैरान रह गए।

पिता से बात कराने पहली बार गया था घर
घटना आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ढ़ाखा गांव की है। इसी गांव का रहने वाला नेशान रोजी रोटी के लिए खाड़ी देश रहता है। उसकी पत्नी नूरीन अपनी पुत्री गजाला व चार अन्य बच्चों के साथ घर पर रहती थी। एक साल पहले नेशान ने गांव के ही शुभम विश्वकर्मा को फोन किया और कहा कि मेरे घर जाकर पत्नी से वीडियो कालिंग पर बात करा दो। इसके बाद शुभम उसके घर आने-जाने लगा और गजाला से उसे प्रेम हो गया। महीनों तक दोनों गांव के बाहर नहर की पुलिया पर मिलने लगे।

लड़की ने मिलने से किया मना
कुछ दिन बाद लड़की किसी और से बात करने लगी तो शुभम ने विरोध किया। इसके बाद गजाला ने उससे मिलने से मना कर दिया। इसी दौरान दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में गजाला की मां को पता चल गया। इसके बाद मां नूरीन ने बेटी पर पहरा लगा दिया। रात में वह अपनी बेटी को ताले में बंद कर खुद दजवाजे पर सोती थी। घटना वाली रात शुभम गजाला से मिलने के लिए ही उसके घर गया था, लेकिन वह ताले में बंद थी और उसकी मां दरवाजे पर सोई थी।

मां की कर दी हत्या
शुभम ने जब नूरीन से गजाला को मिलाने की जिद किया तो उसने गांव वालों को बताने तथा अपने भाइयों से कहकर पिटवाने की धमकी दे दी। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो शिवम ने नूरीन का मुंह दबाकर चुप कराने का प्रयास किया जिससे वह बेहोश हो गयी। इसके बाद शुभम ने नूरीन को कंधे पर उठाया और पास के धान के खेत में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। फिर वह उसके घर लौटा और नूरीन की चारपाई पर तकिये के नीचे रखी चाभी निकालकर ताला खोल गजाला को बाहर निकाला।

दूसरे जिले में ले गया
आरोपी के मुताबिक जब उसने पूछा मेरी मम्मी कहा है तो शिवम ने कहा कि बगल के कमरे में सो रही है। इसके बाद वह उसे 500 मीटर की दूरी पर स्थित गाजीपुर जनपद के शादात थाना क्षेत्र के मल्हौरा स्कूल के पास ले गया। उसको वहीं छोड़ वह अपने दोस्त टोनी उर्फ अमीत यादव व आशीष के साथ घर गया और उनके साथ वापस लौटा।

प्रेमिका को भी मार डाला
इसके बाद उसने गजाला से उनका परिचय कराया। उसी समय गजाला ने फिर अपनी मां के बारे में पूछा। जब शुभम ने बताया कि गलती से उनकी हत्या हो गयी तो उसके दोनों दोस्त दौड़कर भाग गए। बात खुले ना इस डर से उसने गजाला को पानी में गिराकर मार डाला।












Click it and Unblock the Notifications