आजमगढ़ उपचुनाव: BJP प्रत्याशी निरहुआ ने भरा पर्चा, जनता से बोले - काम नहीं किया तो बदल देना
आजमगढ़, 06 जून: आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में निरहुआ ने कहा, ''आजमगढ़ की जनता से यही कहना चाहूंगा कि आपने जाति, धर्म और विचारधारा के लिए कई बार वोट दिया है। इस बार अच्छा मौका मिला है, क्योंकि ये उपचुनाव है। आप मुझे एक मौका दीजिए अगर दो साल में मैंने बाकि लोगों से अच्छा काम नहीं किया तो बदल देना।''
Recommended Video

'किसी में भी बीजेपी को टक्कर देने की शक्ति नहीं है'
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''सामाजिक समीकरण के हिसाब से मुझे लगता है कि इस बार बीएसपी से सीधी टक्कर होगी। इस क्षेत्र को अखिलेश यादव छोड़ गए हैं। किसी में भी बीजेपी को टक्कर देने की शक्ति नहीं है।'' स्वतंत्र देव ने कहा कि बीजेपी वंशवाद की राजनीति को इस बार हराएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। इस बार परिश्रम की पराकाष्ठा कर आजमगढ़ में भाजपा का कमल खिलाएंगे।
निरहुआ को मिली थी सपा प्रमुख से करारी हार
बता दें, 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट पर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में थे। निरहुआ सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुकाबले में 2 लाख 59 हजार 874 वोटों से हार गए थे। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव मैनपुरी की कहरल सीट से चुनाव जीते, जिसके बाद उन्होंने आजमगढ़ सीट को छोड़ दिया है। इस वजह से यहां उपचुनाव हो रहा है। सपा ने धर्मेंद्र यादव को यहां से उम्मीदवार बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications