Azamgarh News: 42 गाड़ियों के काफिले के साथ चुनाव प्रचार और जनसंपर्क के लिए निकले धर्मेंद्र यादव के खिलाफ FIR
Azamgarh Lok Sabha Election 2024 News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में समाजवादी पार्टी के नेता और आजमगढ़ के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव सहित 43 लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
मामला दर्ज करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र यादव बीते 22 मार्च को आजमगढ़ जिले के महानगर विधानसभा में जनसंपर्क और चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। इस दौरान उनके काफिले में 42 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं।

इसी मामले को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के बाद प्रत्याशियों के काफिले में 10 से अधिक गाड़ियां नहीं चल सकती हैं।
लेकिन धर्मेंद्र यादव नियमों का उल्लंघन करते हुए जारी गाइडलाइन से अधिक वाहनों को लेकर अपना काफिला निकाले थे। धर्मेंद्र यादव के अलावा विधान परिषद सदस्य गुड्डू जमाली के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज किया गया है।
दरअसल, समाजवादी पार्टी के नेता और आजमगढ़ के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव मौजूदा समय में आजमगढ़ जनपद में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आजमगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान कई बार ऐसे मामले आए जिसे लेकर धर्मेंद्र यादव चर्चा में हैं।
अभी हाल ही में धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ जिले के सगड़ी विधानसभा में चुनाव प्रचार और जनसभा कर रहे थे इसी दौरान मंच पर चढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई।
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। फिलहाल अब एक दिन बाद धर्मेंद्र यादव समेत समाजवादी पार्टी से जुड़े 43 लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बारे में आजमगढ़ के समाजवादी पार्टी के नेताओं से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
यह भी बता दें कि इसके पहले आजमगढ़ में ही शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के काफिले में काफी संख्या में गाड़ियां शामिल हुईं थीं। भाजपा के युवा नेताओं ने आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई थीं।
उसे मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा समेत 40 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था। अब जिले में यह दूसरा मामला है जब समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव समेत सपा के 43 लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications