Azamgarh News: अखिलेश ने दिया नया नारा, अयोध्या राम मंदिर को लेकर कही बड़ी बात
Azamgarh News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचे। एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से बीजेपी को हटाने का मतलब है कि देश से बीजेपी का हटना। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता '80 हराइए, बीजेपी हटाइए' नारे पर काम कर रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए का मुकाबला केवल पीडीए द्वारा ही किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी एक बार और सत्ता में आती है तो लोगों से वोट देने का अधिकार भी छीन लेगी।
दरअसल, अखिलेश यादव शुक्रवार को आजमगढ़ के निजामुद्दीनपुर गांव में मोहम्मद आमिर के छोटे भाई के विवाह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं इस गांव में पहली बार आया हूं, मैं इसके पहले भी यहां आ चुका है।
10 साल में बीजेपी ने नहीं पूरा किया कोई वादा
उन्होंने कहां की पिछले 10 सालों में भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा जो वादा किया गया है उसे पूरा नहीं किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नौजवानों को नौकरी देने का झूठा वादा किया गया। सरकार ने कितने लोगों को रोजगार दिया है इसके बारे में बताना चाहिए।
वही राम मंदिर उद्घाटन और निमंत्रण के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान के यहां से निमंत्रण नहीं आता है भगवान स्वयं बुलाते हैं। इसके अलावा उन्होंने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी की नीति पूरी तरह फेल साबित हुई, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications