Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Azamgarh Election: धर्मेंद्र यादव के खिलाफ अपर्णा करेंगी प्रचार, BJP प्रत्याशी निरहुआ के लिए कल करेंगी रोड शो

Azamgarh Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में पांच चरणों का चुनाव पूरा हो चुका है अब छठे चरण के चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में पूर्वांचल की सबसे हॉट मानी जा रही है सीट आजमगढ़ में भी नेताओं का आवागमन तेज हो गया है।

आजमगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिनेश लाल यादव निरहुआ को इस बार फिर चुनाव मैदान में उतर गया है। वहीं समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया गया है। उपचुनाव के दौरान दिनेश लाल यादव ने धर्मेंद्र यादव को हरा दिया था।

azamgarh-election-aparna-will-campaign-against-dharmendra-yadav-will-do-road-show-tomorrow

ऐसे में इस बार आजमगढ़ लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। समाजवादी पार्टी हर हाल में इस सीट पर अपना कब्जा जमाने का प्रयास कर रही है। यही कारण है कि अखिलेश यादव के अलावा शिवपाल यादव और डिंपल यादव भी यहां पर जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं।

अखिलेश यादव ने मंगलवार और बुधवार को लगातार यहां पर जनसभा को संबोधित किया। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी यहां जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।

अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को मजबूत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा यहां मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव को चुनाव प्रचार के लिए भेजा जा रहा है। कहा जा रहा है कि 23 मई को भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ के समर्थन में अपर्णा यादव रोड शो करेंगी।

अन्य सीटों पर नहीं किया था प्रचार: यह भी बता दें कि अपर्णा यादव बीजेपी से जुड़ी हैं और चर्चा यह थी कि मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव के सामने भाजपा उन्हें चुनाव मैदान में उतर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पहली बार ऐसा होगा जब अपर्णा यादव अपने परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ प्रचार करेंगी।

इसके पहले कन्नौज, मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद में अपर्णा यादव ने अपने परिवार के लोगों के खिलाफ प्रचार नहीं किया था। लेकिन अब आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अपने जेठ धर्मेंद्र यादव के खिलाफ 23 मई को वह प्रचार करते हुए देखी जाएंगी।

गुरुवार को अपर्णा यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट पर रोड शो करेंगे जिसको ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रहीं हैं। अब देखना यह होगा कि इस सीट पर दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए अपर्णा यादव का प्रचार करना कितना फायदेमंद साबित होता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+