आजमगढ़: टेंट हाउस में नाबालिग बच्ची के साथ किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में आठ वर्षीय बालिका के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि 21 वर्षीय युवक उसे बहला फुसला कर अपने साथ टेंट हाउस में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। परिजनों को घटना की जानकारी शाम को हुई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी आठ वर्षीया बालिका के पिता एक दुकान चलाते है। जीयनपुर कोतवाली में दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी दुकान के पास एक युवक की टेंट हाउस की दुकान है। युवक का बालिका के घर पहले से आना जाना है। युवक उनकी बेटी को बहला फुसला का अपने टेंट हाउस की दुकान पर लेकर चला गया। यहां दुकान के अंदर उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
काफी देर बाद बालिका घर पहुंची। उसे रक्त स्राव हो रहा था। परिजन चोट लगने की आशंका वश उसे लेकर एक निजी अस्पताल पर पहुंचे। डॉक्टर ने दुष्कर्म होने की बात कहते हुए रेफर कर दिया। घटना के बारे में पूछने पर बालिका पूरी जानकारी दी। इसके बाद बालिका के दादा ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बालिका को लेकर सीएचसी अजमतगढ़ गई। बालिका की हालत देख कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जीयनपुर कोतवाली प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया आरोपी दानिश पुत्र फकरूद्दीन निवासी नौसहरा थाना जीयनपुर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications