एंटी रोमियो टीम ने स्कूल के बाहर छात्राओं से छेड़खानी कर रहे 5 शोहदों को पकड़ा, भाग गए बाकी

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले में एंटी रोमियो टीम ने स्कूलों के पास सुबह जबरदस्त अभियान चलाकर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले पांच शोहदों को गिरफ्तार कर लिया। एंटी रोमियो की इस कार्रवाई से कई शोहदे स्कूल-कॉलेजों के आस-पास से फरार हो गए।

anti romeo caught five man outside school

दरअसल आजमगढ़ में पुलिस द्वारा शोहदों को शराफत का पाठ पढ़ाने के बाद भी शोहदे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। मंगलवार को यहां अग्रसेन कॉलेज के समीप एक शोहदे को लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

anti romeo caught five man outside school

सीओ सिटी के नेतृत्व में महिला थाने की आरक्षियों ने बुधवार को सिविल ड्रेस में सुबह सेंट जेवियर्स कॉलेज के आस-पास खड़ी हो गई। इस दौरान छात्राओं पर टिप्पणी और छेड़खानी करते समय पांच शोहदों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो बाइक भी बरामद कर ली गईं। सीओ सिटी ने बताया कि ऐसी किसी भी तहर की गतिविधि होने पर एंटी रोमियो या तत्काल स्थानीय थाने के नम्बर पर सूचना दें। सूचना के पांच मिनट के अंदर मौके पर पुलिस पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+