धोखेबाज पति : बोलता था 'रंगे हाथों पकड़ना तब कुछ बोलना', GF के संग बीवी ने पकड़ा, फिर चले मुक्के

औरैया, 01 जुलाई: उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में गुरुवार को बीच सड़क पति पत्नी ओर 'वो' के बीच जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। दरअसल, पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ बाइक पर घूमते हुए देख लिया। पति अपनी प्रेमिका के साथ हंस-हंस कर बातें कर रहा था, तभी पत्नी पहुंची और उसने वहीं पर चप्पल निकालकर पति को पीटना शुरू कर दिया। पत्नी अपने पति की हरकत से इस कदर आगबबूला हुई कि उसने पति को पीट-पीटकर लहुलूहान कर दिया। हंगामा बढ़ता देख प्रेमिका मौके से फरार हो गई। करीब एक घंटे चले हंगामे को लोगों के बीच-बचाव के बाद शांत कराया जा सका।

प्रेमिका के साथ बाइक पर घूम रहा था पति

प्रेमिका के साथ बाइक पर घूम रहा था पति

मामला औरेया के बिधूना क्षेत्र का है। गुरुवार को एक महिला ने फीडर रोड स्थित स्टेट बैंक के पास पति को प्रेमिका के साथ घूमते पकड़ लिया। महिला ने जमकर हंगामा करते हुए पति को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। प्रेमी को पिटता देख प्रेमिका वहां से निकल ली। पत्नी की पिटाई से पति बेसुध हो गया। पूरे घटनाक्रम को लेकर पत्नी ने पति पर आरोप लगाए कि पति अक्सर मेरी घर पर पिटाई करता है और बाजार में अपनी प्रेमिका के साथ घूम रहा है।

'भाई की पत्नी से अफेयर, उसी के साथ घूम रहा था'

'भाई की पत्नी से अफेयर, उसी के साथ घूम रहा था'

बीच बाजार हो रहे इस हाईवोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए लोगों का मजमा लग जाता है। इस बीच कुछ लोग आकर पति को उसकी पत्नी से छुड़ाते हैं और अलग कर देते हैं। पत्नी ने बताया कि उसका पति है और जिस महिला के साथ वह घुमा रहा था वह उसके भाई की पत्नी है, जिसका उसके साथ अफेयर चल रहा है।

बोला था- जब रंगे हाथों पकड़ाना तब कोई बात करना

बोला था- जब रंगे हाथों पकड़ाना तब कोई बात करना

महिला ने कहा कि जब वह अपने पति से इसको लेकर सवाल पूछती थी तो वह उसकी पिटाई करता था और अफेयर की बात को झूठा बताता था। कहता था कि जब रंगे हाथों पकड़ाना तब कोई बात करना। आज बीच बाजार में दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला ने थाने में पति और प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+