'मुलायम सिंह यादव को घर में बनाया गया बंधक... ' , BJP में शामिल होने जा रहे रिश्तेदार ने लगाया सनसनीखेज आरोप

औरेया, 19 जनवरी: समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और औरैया जिले की बिधूना क्षेत्र से विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता ने बीजेपी में शामिल होने की घोषणा करते बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनके घर में कैद करके रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में अब मुलायम और शिवपाल सिंह यादव का कोई सम्मान नहीं बचा है, इसलिए वह बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

Mulayam Singh Yadav was made hostage in the house alleged relative Pramod Gupta

भाजपा में जाने का ऐलान कर चुके हैं प्रमोद गुप्ता

बिधूना विधानसभा से विधायक विनय शाक्य और उनके भाई के सपा में शामिल होने के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव साढ़ू प्रमोद गुप्ता उर्फ एलएस ने भी दल बदलने का ऐलान कर दिया है। वह भाजपा में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं। औरैया की बिधूना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा विधायक प्रमोद गुप्ता ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुलायम सिंह यादव को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश किसी से भी मुलायम सिंह को मिलने नहीं देते हैं।

'सपा में मुलायम और शिवपाल यादव को किया जा रहा प्रताड़ित'

प्रमोद गुप्ता ने यह भी कहा कि सपा में मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुलायम सिंह को विक्रमादित्य मार्ग वाले आवास पर बंधक बना लिया गया है। उन्हें किसी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि नेताजी के बर्थडे वाले दिन भी उन्हें कुछ भी बोलने नहीं दिया गया। उनसे माइक छीन लिया गया था।

'ऐसे लोगों को सपा में शामिल किया जा रहा, जो नेताजी को गालियां देते थे'

प्रमोद गुप्ता का आरोप है कि सपा में आज गैर समाजवादियों को तरजीह दी जा रही है और पुराने समाजवादियों की घोर उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल किया जा रहा है जो अभी तक सपा और नेताजी को गालियां देते थे। उन्होंने कहा कि जिस दल में नेता जी का ही अपमान होने लगा हो उस दल में रहने का अब कोई मतलब नहीं रह गया है, इसलिए अब वह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+