औरेया: नाबालिग से रेप के बाद गला घोंटकर हत्या, हिरासत में लिए गए 5 लोग

औरेया। उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ यौन अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला यूपी के औरेया जिले का है, जहां नाबालिग से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। एसपी सुनीति ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर टीम का गठन कर दिया गया है। एसपी ने कहा कि जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

minor girl impaled after physical attack in auraiya

पीएम रिपोर्ट में रेप के बाद हत्या का खुलासा

जानकारी के मुताबिक, 12 साल की किशोरी घर से बाहर निकली थी। कुछ देर बाद उसका घर के पास से ही शव बरामद हुआ था। परिजनों ने रेप की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। नाबालिग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में परिजनों के द्वारा किशोरी का शांतिपूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

5 लोगों को हिरासत में लिया गया, पूछताछ जारी

एसपी सुनीति ने बताया कि गांव में किसी भी व्यक्ति को जाने पर रोक नहीं लगाई गई है। कई लोगों के द्वारा गलत अफवाह फैलाई जा रही है और न ही किसी प्रकार की कोई तनाव की स्थिति है। परिजनों ने तहरीर दी है जिसके आधार पर संगीन धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शक के आधार पर 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+