कानपुर एनकाउंटर: शहीद हुए कांस्टेबल राहुल के परिजनों ने योगी सरकार पर लगाए आरोप, कही यह बात
औरैया। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू में 2 जुलाई की देर रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे और उसके गैंग ने हमला बोल दिया था। इस मुठभेड़ में औरैया जिले का लाल कांस्टेबल राहुल दिवाकर शहीद हो गया। राहुल मूलरूप से थाना बिधूना क्षेत्र के रूरूकला का रहने वाला था और बिठूर थाने में कांस्टेबल था। शनिवार को राहुल का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। राहुल के परिजनों ने इस दौरान कहा कि पुलिस इसलिए ही ठीक से काम नहीं करती, क्योंकि सरकार पुलिसकर्मियों का साथ नहीं देती है।

Recommended Video
हेलमेट और बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं दी
शहीद कांस्टेबल राहुल दिवाकर के परिजनों की मानें तो राहुल ने जाने से पहले घर फोन किया था और बताया था कि वो एनकाउंट पर जा रहा है। राहुल के पिता ने उसे अपना ध्यान रखने के लिए कहा था। शहीद के परिजनों का आरोप है कि एनकाउंट पर जाने से पहले पुलिसकर्मियों को हेलमेट और बुलेट प्रूफ जैकेट क्यों नहीं दी गई। अगर बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट दिए गए होते तो आज पुलिसकर्मी जिंदा होते।
सरकार पर भी बोला हमला
शहीद राहुल के परिजनों ने इस दौरान योगी सरकार को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस इसलिए ही ठीक से काम नहीं करती, क्योंकि सरकार पुलिसकर्मियों का साथ नहीं देती है। अगर उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट आदि उपकरण दिए गए होते तो क्या पुलिसकर्मी शहीद होते। परिजनों ने सवाल उठाते हुए पूछा कि, क्या आधिकारियों को यह पता नहीं था कि यह लोग एनकाउंटर में जा रहे है?












Click it and Unblock the Notifications