लॉकडाउन में साइकिल से निकले औरैया के ASP, रेड जोन का लिया जायजा
औरैया। लॉकडाउन में पुलिस और प्रशासन नए-नए तरीके अपनाकर सोशल डिस्टेंसिंग व घरों में रहने की अपील कर रहा है। ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। इसी बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लोग सुबह-शाम अपने घरों से बाहर निकलकर घुमते हुए देखे जा सकते हैं। यूपी के औरैया मे भी पुलिस अधिकारियों को कुछ इसी तरह की शिकायत मिली कि लोग बिना किसी काम के बाहर निकल रहे हैं।

लॉकडाउन का हाल जानने साइकिल से निकले एएसपी कमलेश दीक्षित
ऐसी जानकारी मिलने के बाद एडिशनल एसपी कमलेश दीक्षित ने तय किया कि वह गांवों का हाल जानने अपनी कार से नहीं बल्कि साइकिल से जाएंगे। उन्हें साइकिल पर कोई पहचान भी नहीं पाया। रास्ते में आ जा रहे लोगों को उन्होंने सख्त चेतावनी दी। इस दौरान एडिशनल एसपी कमलेश दीक्षित ने आवश्यक वस्तुओं के अलावा खुली अन्य दुकानों को बंद कराया। इसी के साथ उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी भी दी।

रेज जोन इलाकों का भी लिया जायजा
उन्होंने बाजार में खरीदारी करने के लिए आए लोगों को मास्क पहनकर निकलने की हिदायत दी। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी और फिर ऐसा मिलने पर कार्रवाई को कहा। रविवार को रेड जोन घोषित कस्बा खानपुर और दयालपुर में का भी एएसपी कमलेश दीक्षित ने साइकिल पर सवार होकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से घरों में ही कैद रहने की अपील की।

एएसपी का यह अवतार देखकर उनके लोगों बढ़ा सम्मान
एएसपी का यह अवतार देखकर उनके सहकर्मियों में उनका सम्मान और भी बढ़ गया। आपको याद दिला दें कि ये वही एएसपी कमलेश दीक्षित है जिन्होंने पिछले दिनों सफाई कर्मियों के अपमान किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया था और संबंधित लोगों को फटकार भी लगाई थी। बता दें कि इससे पहले भी यूपी के कई अधिकारी इस तरह बाजार में सच्चाई जानने निकल चुके हैं। वाराणसी के डीएम और एसपी आम आदमी की तरह झोला लेकर एक दुकान पर खरीदारी करने पहुंच गए थे। वहां ज्यादा दाम पर सामान देने पर दुकानदार पर कार्रवाई की। इसी तरह लखनऊ के मोहनलालगंज की एसडीएम पल्लवी ने भी फटे कपड़े और फटे झोले के साथ पुरानी हवाई चप्पल पहनकर एक दुकान पर पहुंच गई। यहां भी ज्यादा दाम पर सामान बेचा जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications