यूपी: सैकड़ों आयुष्मान कार्ड के बाद अब कूड़े में फेंके हुए मिले दिव्यांग पेंशन कार्ड के कई बंडल
Recommended Video
औरैया। सरकार भले ही लाख कोशिश कर ले लेकिन सरकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही लापरवाही का मामला यूपी के औरैया के जिला विकास भवन से सामने आया है। जहां अधिकारियों ने नए दिव्यांग पेंशन कार्डों को खाने की कैंटीन और कूड़ेदान में फेंकवा दिए। अगर ऐसे ही कार्ड को फेंक दिया जाएगा तो फिर लाभार्थी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।

मामला जिला विकास भवन स्थित जिला दिव्यांग कल्याण विभाग का है। जहां दिव्यांगजनों के लिए रोटी का सहारा कहे जाने वाली पेंशन बनाई जाती है। लेकिन, अधिकारियों को इससे कोई लेना देना नहीं है। दिव्यांगों की पेंशन बनाने के लिए आए कार्डों को बाबुओं ने कूड़ा समझा। जिला दिव्यांगजन विभाग के कामचोर बाबुओं ने नए दिव्यांग पेंशन कार्डों को जिला विकास भवन पर स्थित खाना कैंटीन और कूड़ेदान में फेंकवा दिए।

वहीं जब मीडिया के कैमरे में ये मामला कैद हुआ तो अधिकारियों ने तुरंत नए पेंशन कार्डों को कैंटीन से उठाकर ऑफिस में रखवा लिए। वहीं जब इस पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी अभषेक मीना से बात की तो उन्होंने वही रटा-रटाया जबाब दे दिया। मामले की जांच कराते हैं और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ करवाई की जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर क्या इन लापरवाह बाबुओं पर कोई करवाई होती है या फिर हर बार की तरह प्रसासन द्वारा जांच तक ही इतिश्री कर ली जाएगी।
आपको बता दें कि जौनपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां के परिसर के कूड़ेदान में हजारों आयुष्मान कार्ड फेंके हुए मिले थे। जिसकी सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। खबर को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को लापरवाही के लिए प्रभारी चिकिताधिकारी डॉ. जैसलाल को भी निलंबित कर दिया था। इससे पहले सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए उनका स्थानांतरण दूसरी जगह कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications