UP: पोती ने 70 वर्षीय दादी को सड़क पर गिराकर लातों से मारा, वायरल Video पर पुलिस ने दिए जांच के आदेश

UP: पोती ने 70 वर्षीय दादी को सड़क पर गिराकर लातों से मारा, वायरल Video पर पुलिस ने दिए जांच के आदेश

औरैया, 18 मई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक पोती अपनी वृद्ध दादी को लातों से पीटते हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो उत्तर प्रदेश के औरैया जिले का बताया जा रहा है। पोती द्वारा दादी को पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर मामले की शुरू कर दी है।

Auraiya Viral Video: Grand daughter beats up her grandmother

यह मामला औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र एलचीनगर का है। एलचीनगर निवासी रामबेटी के बड़े बेटे सुरेंद्र सिंह ने अजीतमल कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मां रामबेटी से जमीन के विवाद में भाई अरविंद झगड़ा करता है। मंगलवार को मां का अरविंद, उसकी पत्नी मधुलता, बेटी संध्या और बेटे गुलशन से झगड़ा हुआ। इस पर संध्या ने अपनी दादी को सड़क पर गिराकर लातों से पीटा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते है कि जैसे वृद्ध महिला उठने की कोशिश करती है तो पोती (संध्या) धक्का मारकर फिर से सड़क पर गिरा दे देती है। इस दौरान वृद्ध महिला चीख रही है..रो रही है। लेकिन कोई भी वृद्ध महिला को बचाने नहीं आया। वायरल वीडियो के मुताबिक, पोती ने वृद्धा के पेट और शरीर के कई हिस्सों में कई लातें मारीं। जब पोती अपनी दादी की पिटाई कर रही थी तो उसका वीडियो बनाकर किसी शख्स ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

हालांकि, उस शख्स ने वृद्ध महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। हालांकि वन इंडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अरविंद का अपनी मां रामबेटी से जमीन को लेकर विवाद होता है। बड़े भाई सुरेंद्र की तहरीर पर अरविंद, उसकी पत्नी, बेटी व बेटे के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+